मुजफ्फरनगर। जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बडा बयान दिया है। चौधरी नरेश टिकैत ने आज कहा कि भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी।
आज पूरे दिन कचहरी के बाहर चले भाकियू के धरने के दौरान एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे नरेश टिकैत ने खतौली उपचुनाव को लेकर भी बडा बयान दिया।
जब नरेश टिकैत से कल खतौली से रालोद प्रत्याशी मदन भैया के सिसौली पहुंचकर आर्शीवाद लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि मदन भैया से उनके घरेलू संबंध हैं। उन्होने कहा कि लोगों की जहां मरजी है वहां वोट दें।
जब नरेश टिकैत से विधानसभा उपचुनाव में समर्थन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने साफ शब्दों में कहा कि लोग भाजपा को वोट देने की मना कर रहे हैं। नीचे क्लिक कर देखें नरेश टिकैत का पूरा वीडियो
खतौली उपचुनाव को लेकर नरेश टिकैत का खुला ऐलान, बोले भाजपा को नहीं देंगे वोट, देखें वीडियो @NareshTikait @OfficialBKU @jayantrld @RLDparty #muzaffarnagar #KhatauliBypoll #Khatauli #RLD #BJP pic.twitter.com/GjmxXeNc4R
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 14, 2022
जब नरेश टिकैत से पूछा गया कि क्या वह भाजपा का विरोध करेंगे? तो उन्होने कहा कि वह भाजपा का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन लोग कह रहे हैं कि इन हालात में भाजपा कु वोट नहीं दी जाणे की।










Discussion about this post