मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव स्थित मंडप में चल रहे सगाई कार्यक्रम में लड़की पक्ष ने सगाई में पांच लाख रुपये और ज्वेलरी दी, तो लड़का पक्ष भड़क गया। उन्होंने 11 लाख रुपये नगद की मांग रख दी। विरोध पर लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बुलंदशर के नूरपुर निवासी पीड़ित लड़की पक्ष गंगानगर थाने पर तहरीर देने पहुंचा। लड़का सरकारी विद्यालय में क्लार्क है।
पुलिस के मुताबिक कसेरूबक्सर निवासी यशपाल पुत्र जय प्रकाश की शादी बुलंदशहर के नूरपुर थाना क्षेत्र निवासी लड़की से हुई है। गुरुवार को बरात आनी है। आज अम्हेडा रोड सूरज फार्म में सगाई कार्यक्रम था। शाम को जब लड़की पक्ष ने उपहार स्वरूप ज्वैलरी और पांच लाख रुपये नकद दिए तो लड़का पक्ष भड़क गया। उन्होंने कहा कि हमारा लड़का सरकारी नौकरी करता है। हमें कम से कम 11 लाख रुपये नगद चाइए। इस बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनो पक्ष थाने में बैठे हुए है। इस मामले में लड़की पक्ष द्वारा तहरीर दी जा रही है।











Discussion about this post