मुजफ्फरनगर। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुज़फ़्फ़रनगर में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा और ज़िला अध्यक्ष नवीन जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें 200 से ज़्यादा बाइक सवार युवाओं ने हिस्सा लिया। सभी के हाथों में लहराते तिरंगे ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
यात्रा का शुभारंभ मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से हुआ, जिसे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख बाज़ारों और चौराहों से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न हुई।
पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजता रहा। शहरवासियों ने फूल बरसाकर और नारों से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। समापन स्थल पर शहीदों और पहलगांव में बलिदान देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई और सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को जागृत करना है। साथ ही, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर मंडल संगठन मंत्री गुरु गोहर वाल्मीकि,जिला संगठन महामंत्री पंकज भारद्वाज,
जिला महामंत्री वरुण मित्तल,जिला महामंत्री जतिन सम्राट,जिला उपाध्यक्ष देव शर्मा,नगर अध्यक्ष योगेंद्र तोमर,नगर उपाध्यक्ष ऋषभ शर्मा,नगर मंत्री सोनू तोमर सहित 200 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह तिरंगा यात्रा मुजफ्फरनगर के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बन गई, जो आने वाले वर्षों में भी युवाओं को देशप्रेम के मार्ग पर अग्रसर करती रहेगी।










Discussion about this post