मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता उमेश मलिक के परिवार में आज सुबह एक दुखद घटना हुई। उनके बड़े भाई अजय मलिक की बहू (भतीजे की पत्नी) वर्षा मलिक का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार वालों ने बताया कि मौत आज सुबह अचानक हुई। उन्होंने बताया कि वर्षा की शादी करीब दस महीने पहले फरवरी में ही हुई थी। यह कपल नोएडा में रहता था, जहां आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी दुखद मौत हो गई।
दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार आज सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव डूंगर में किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में, राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत की कई हस्तियां मलिक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुँच रही हैं।
अमरीश समाचार बुलेटिन परिवार इस अत्यंत दुखद घड़ी में पूर्व विधायक उमेश मलिक और अजय मलिक सहित समस्त मलिक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।











Discussion about this post