रायबरेली : रायबरेली में शादीशुदा देवर पर भाभी का दिल आ गया। वह उससे शादी करने पर अड़ गई। मना करने पर ऐसा कदम उठाया कि घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है।
यूपी के रायबरेली में भाभी का दिल देवर पर आ गया। वह उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। देवर ने मना किया तो उसने जान देने की कोशिश की। बृहस्पतिवार की शाम वह सई नदी में कूदने पहुंच गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बाहर रोक लिया। इससे उसकी जान बच गई।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 34 वर्षीय महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। पति खेती करते हैं। अब महिला का दिल देवर पर आ गया। वह उससे शादी करने पर अड़ गई। देवर भी पहले से शादीशुदा था। इस कारण उसने शादी करने से मना कर दिया।
इससे भाभी ने नाराज हो गई। वह शाम करीब 4 बजे राजघाट पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां सई नदी में छलांग लगाने जा रही थी। महिला को नदी में कूदता देख चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह, दिनेश सिंह ने दौड़कर उसे रोक लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला के पति समेत अन्य परिजनों को कोतवाली बुलाकर समझाने का प्रयास किया जा रहा है।











Discussion about this post