शामली। जनपद के कस्बा कांधला में उस समय आपा-धापी की स्थिति बन गई, जब चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी ने तीन ट्रक मुर्गे वोटरों में बांटने के लिए भेजे। मुर्गे हासिल करने के लिए लोगां में होड मच गई ओर देखते ही देखते यह मामला पूरे क्षेत्र में सुर्खियों का सबब बन गया। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
शामली में चेयरमैन पद के प्रत्याशी ने वोटरों में बंटवाए मुर्गों से भरे ट्रक, उमड पडी भीड, देखें वीडियो #shamli #upnikaychunav pic.twitter.com/y5kwRWvWsd
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 15, 2022
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के बाद कांधला के एक पूर्व चेयरमैन ने मुर्गों से भरे ट्रक कस्बे में बंटवाए। मुर्गे बंटवाने के इस मामले का वीडियों इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि वोटरों को लुभाने के लिए पूर्व चेयरमैन ने मुर्गें बटवाएं। हालांकि पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वह पूर्व में चेयरमैन रहे है ओर जनता का उनपर कर्ज है, वही कर्ज उतारने के लिए उन्होंने मुर्गें बटवाएं।
इंटरनेट मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुई, जिनमें एक मुर्गों से भरे ट्रक के पास लोगों की लंबी लाइन दिखाई दी। वीडियो में पूर्व चेयरमैन प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक मुर्गा देते दिखाई दिए। फ्री मुर्गा बटने को लेकर लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि कस्बे में तीन जगह ट्रक रुकवाकर मुर्गा बांटा गया।










Discussion about this post