तुलसी को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है और भगवान विष्णु की पूजा में इसका विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि श्रीहरि विष्णु को तुलसी अर्पित करने से भक्तों पर उनकी कृपा जल्दी बरसती है. विशेष रूप से सावन मास, जो भगवान शिव को समर्पित है, में तुलसी कुछ खास संकेत देती है जो शुभ माने जाते हैं. यदि सावन के दौरान तुलसी के पौधे पर अचानक मंजरी (फूलों की छोटी-छोटी कलियां) निकल आएं, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है.

मान्यता है कि यह लक्ष्मी कृपा का प्रतीक होता है और निकट भविष्य में आर्थिक लाभ के द्वार खुल सकते हैं. हालांकि, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंजरी को पौधे पर अधिक देर तक नहीं छोड़ना चाहिए. इसे समय रहते तोड़कर कुछ विशेष उपायों में उपयोग करना लाभदायक होता है. आइए जानते हैं सावन तुलसी की मंजरी से जुड़े शक्तिशाली उपाय,आर्थिक हालात सुधारने में सहायक हैं.
वास्तु दोष निवारण
तुलसी की मंजरी तोड़कर उसे गंगाजल से भरे एक पात्र में डुबो लें और फिर उस जल को पूरे घर में छिड़क दें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है.
धन लाभ के लिए उपाय
कुछ मंजरी को धूप में सुखाकर हरे कपड़े में बांध लें और इसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन स्थायित्व बना रहता है.
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए
तुलसी की मंजरी को मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और फिर उसे अपने धन स्थान या पर्स में रखें. इससे कर्ज मुक्ति और समृद्धि प्राप्त होती है.
दरिद्रता दूर करने के लिए
एक पीले कपड़े में तुलसी की मंजरी बांधकर मुख्य दरवाजे की चौखट पर टांग दें. यह उपाय दरिद्रता और नकारात्मकता को घर से दूर रखने में सहायक होता है.











Discussion about this post