सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सनी देओल ने ‘गदर 2’ के बाद ‘जाट’ से दमदार वापसी की है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन फिल्म ने औसत रूप से शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि ‘जाट’ ने कितनी कमाई की।
जाट ने सनी देओल की 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। बॉर्डर ने बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 39.46 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जाट 2011 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना (55.28 करोड़ रुपये) और 2001 में आई गदर (76.88 करोड़ रुपये) को पार कर पाती है या नहीं।
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का आज रविवार को बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन था। इसके साथ ही फिल्म का यह पहला वीकएंड भी था, जिसका फायदा भी फिल्म को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘जाट’ ने अपने चौथे दिन 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई में आज बीते दिन के कलेक्शन के मुकाबले उछाल दर्ज किया गया है।
‘जाट’ ने शनिवार की छुट्टी का भी फायदा उठाया था और उछाल के साथ 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब ‘जाट’ की कुल कमाई 36.83 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि, कमाई के मामले में ‘जाट’ सनी देओल की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ से काफी पीछे है। ‘गदर 2’ ने चौथे दिन 38.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
‘जाट’ की कम कमाई होने की एक वजह इसका बॉक्स ऑफिस टकराव भी है। दरअसल, 10 अप्रैल को ही साउथ सुपरस्टार अजित की ‘गुड बैड अग्ली’ भी रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में अजित की फिल्म सनी देओल की फिल्म से आगे है। ‘गुड बैड अग्ली’ ने आज रविवार को अपने चौथे दिन 19.02 करोड़ रुपये की कमाई की। एक्सटेंडेंट वीकएंड पर जहां ‘जाट’ का कलेक्शन 36.83 करोड़ रुपये है। वहीं, ‘गुड बैड अग्ली’ 83.02 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
‘जाट’ में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित ‘जाट’ में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।











Discussion about this post