नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया है। बताया जाता है कि लैंड करते ही एयर इंडिया के प्लेन में आग लग गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हांगकांग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान की सहायक पॉवर यूनिट में आग लग गई। राहत की बात यह कि इस हादसे में सभी यात्री और चालक दल के सभी लोग सुरक्षित बताए जाते हैं।
एयर पोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद ही एयर इंडिया के एक विमान में आग लग गई। वहीं एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित उतर गए। हालांकि, आग लगने से विमान को कुछ नुकसान हुआ है।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग से दिल्ली आई फ्लाइट नंबर ।प् 315 के एक यूनिट में लैंडिंग के तुरंत बाद आग लग गई। विमान की सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लगने की यह घटना उस समय हुई जब यात्री उतरने लगे थे। हालांकि ।च्न् लैंडिंग के बाद ऑटोमेटिक रूप से बंद हो गया था।
विमान को आगे की जांच के लिए एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। इस घटना के बारे में नागर विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को सूचित भी कर दिया गया है। टीमें अपना काम कर रही हैं। गौर करने वाली बात यह कि घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उसने अपने बोइंग 787 और 737 विमानों के बेड़े की फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग सिस्टम की एहतियाती छानबीन पूरी कर ली है।
बता दें कि अहमदाबाद प्ले जांच के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि हादसा होने से पहले विमान के फ्यूल स्विच बंद कर दिए गए थे। इसके बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया को 21 जुलाई तक अपने बेड़े में शामिल बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल स्विच के लॉकिंग सिस्टम की एहतियाती जांच करने का निर्देश दिया था। अब एयर लाइन का कहना है कि इन यत्रों में किसी प्रकार की खामी नहीं पाई गई है।











Discussion about this post