Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

ज्योति मल्होत्रा: पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे तक रुकी थी ज्योति, एक और चौंकाने वाला खुलासा

ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो ज्योति को शादी के लिए कई बार कहता था। वह बार-बार इनकार कर देती थी।

admin by admin
May 25, 2025
in देश
ज्योति मल्होत्रा: पाकिस्तान में दानिश के दोस्त के कमरे में चार घंटे तक रुकी थी ज्योति, एक और चौंकाने वाला खुलासा
0
SHARES
366
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

जासूसी के संदेह में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा ​​पाकिस्तान की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान सुरक्षा जांच एजेंसियों के रडार पर आई थी। ज्योति करीब एक साल से इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की निगरानी में थी। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ज्योति को तब पकड़ा गया जब उसके पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के साथ संपर्क में होने का पता चला।

सूत्रों के अनुसार, पहली बार ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान गई तो उसे सामान्य तौर पर लिया गया। इसके बाद वह 2024 में दूसरी बार पाकिस्तान गई तो वह पाकिस्तानी एंबेसी से जुड़े दानिश के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति से मिली। वहां पर दानिश के परिचित के साथ कमरे में चार घंटे तक रही।

इसके बाद जांच एजेंसियों ने ज्योति मल्होत्रा को रडार पर लिया था। तीसरी बार ज्योति करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में पहुंची थी। वहां उसने पाकिस्तान के पंजाब राज्य की सीएम मरियम शरीफ का इंटरव्यू लिया था, जहां ज्योति को वीआईपी ट्रीटमेंट मिला था। इस इंटरव्यू और वीआईपी ट्रीटमेंट के बाद एजेंसियों ने उसकी निगरानी बढ़ा दी थी।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

इसके बाद उसकी हिस्ट्री को खंगाला जाने लगा। पहलगाम की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश को अवांछित व्यक्ति घोषित किया। दानिश के संपर्क के लोगों की भी पड़ताल की जाने लगी। इसमें ज्योति की उससे कई बार बातचीत का रिकॉर्ड मिला।

ज्योति ने पहलगाम की घटना के बाद भी एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने पाकिस्तान की आलोचना के बजाय भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सैलानियों पर ही सवाल उठाए।

एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में होने के साक्ष्य भी मिले। कॉल डिटेल रिकॉर्ड मिलने के बाद एजेंसियों ने इन सभी साक्ष्यों के बाद पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने ज्योति का मोबाइल, लैपटॉप जांच के लिए मधुबन फोरेंसिक लैब में भेजा हुआ है। अभी लैपटॉप का डेटा नहीं मिला है। ज्योति के पिता के पास की-पैड वाला सामान्य फोन था, जिसे जांच के लिए भेजा गया तो उसमें कुछ नहीं मिला।

कॉल डिटेल, मैसेज की जांच के बाद ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा का मोबाइल लौटा दिया गया। ज्योति के लिए वीजा लगवाने में मदद करने वाले हरकीरत के मोबाइल की डिटेल भी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस को सबसे अधिक उम्मीद ज्योति के लैपटॉप के डाटा से है।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब पुलिस की एसआईटी भी ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के लिए हिसार पहुंची है। तीनों प्रदेशों की एसआईटी ने अपने सवालों की सूची सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ज्योति से सवाल किए तो अधिकतर का नपे-तुले शब्दों में जवाब दिया है।

कुछ गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे रही। रविवार को ज्योति का चार दिन का रिमांड पूरा हो जाएगा। इसके बाद 26 मई को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस को अभी ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

राजस्थान और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पूछताछ के बाद तीनों राज्यों की पुलिस हिसार पहुंची है। ज्योति से सवाल किया कि इन राज्य में वह किस मकसद से गई, कितने दिन के लिए वहां रुकी। किन-किन लोगों के संपर्क में रही और कहां-कहां से वीडियो बनाए। इन वीडियो का क्या उपयोग किया। वीडियो में धार्मिक-पर्यटन स्थल पर ही क्यों फोकस किया।

ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि पिछली बार पुलिस ने धोखा दिया था। ऐसे मे सोमवार को मैं उससे मिलने जाऊंगा। इस बार सुबह 9 बजे ही कोर्ट पहुंच जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरा मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड तथा घर से जुटाए गए दस्तावेज लौटा दिए हैं। एटीएम कार्ड से रुपये निकाल कर घर का काम चलाऊंगा। कुछ वकीलों के फोन आए थे, लेकिम मैंने अभी कोई वकील नहीं किया है।

ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो ज्योति को शादी के लिए कई बार कहता था। वह बार-बार इनकार कर देती थी। मैंने तो यह भी कह दिया था कि अगर तूने कोई लड़का पसंद किया है तो उससे ही शादी कर ले।

ज्योति मल्होत्रा के पिता ने अब मीडिया से दूरी बना ली है। शनिवार को कुछ न्यूज चैनल के रिपोर्टर उनसे बातचीत के लिए पहुंचे तो उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद मीडिया कर्मी लौट गए।

ShareTweetSend
Previous Post

मेरठ के हस्तिनापुर में 2.5 करोड़ की लागत से बनेगा प्राचीन बूढ़ा गंगा घाट

Next Post

यूपी: 36 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, नौतपा के दौरान रहेगी गर्मी, जानें और भी बहुत कुछ

Next Post
यूपी: 36 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, नौतपा के दौरान रहेगी गर्मी, जानें और भी बहुत कुछ

यूपी: 36 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, नौतपा के दौरान रहेगी गर्मी, जानें और भी बहुत कुछ

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

हरियाणा सरकार का फैसला: पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 5 साल की आयु में छूट

हरियाणा सरकार का फैसला: पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 5 साल की आयु में छूट

5 months ago
बडी खुशखबरी: सोना हुआ धडाम, कीमत में भारी गिरावट, क्लिक कर जानें कितने घटे दाम

बडी खुशखबरी: सोना हुआ धडाम, कीमत में भारी गिरावट, क्लिक कर जानें कितने घटे दाम

10 months ago
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के बाहर किया प्रदर्शन, उठी  गिरफ्तारी की मांग

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के बाहर किया प्रदर्शन, उठी गिरफ्तारी की मांग

8 months ago
मुजफ्फरनगर में छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर निलंबित, कोर्ट से खारिज हुई जमानत

सहारनपुर : बहन के अफेयर की पता चली बात तो बौखला गया भाई, फिर पार्टी के बहाने बुलाकर प्रिंस के साथ कर दिया कांड

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In