बागपत। उत्तर प्रदेश के बड़ौत में राजपुर खामपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर गुरुवार रात एक मजदूर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान यूसुफ पुत्र रशीद के रूप में हुई है, जो गांव में ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
रात में यूसुफ का रुपये के लेनदेन को लेकर तीन लोगों से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान तीनों आरोपियों ने यूसुफ के साथ मारपीट की और उसे ईंट भट्ठे की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
गंभीर रूप से घायल यूसुफ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ विजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।











Discussion about this post