शामली। आबकारी विभाग ने नियमों की अनदेखी करते हुए शामली में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोली गई हैं। स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है।
नए वित्तीय वर्ष में राजस्व बढ़ाने के लिए शराब दुकानों की नीलामी की गई। नए ठेकेदारों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर, मस्जिद, स्कूलों और आबादी वाले इलाकों के नजदीक दुकानें खोल दी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन स्थानों पर शराब की दुकानें होने से अप्रिय घटनाएं हो सकती हैं।
दो पूर्व प्रधानों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की और शराब दुकानों को बंद करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद लोग थाना कांधला पहुंचे। पुलिस ने मामले को एसडीएम के पास भेज दिया है। स्थानीय लोगों में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश है।











Discussion about this post