मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसका वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, सरूरपुर थाने में एफआईआर संख्या 259/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जिसमें आरोप था कि कस्बा खिवाई निवासी मीर हसन पुत्र रहीस (22 वर्ष) और अकरम पुत्र गुलफाम (19 वर्ष) ने पीड़िता से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और पीड़िता को धमकाया भी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी पंडित कैंटीन के पास टी-प्वाइंट पर मौजूद हैं। इस पर थाना प्रभारी अजय शुक्ला की अगुवाई में टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।











Discussion about this post