हैदराबाद। हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 27 साल की एक महिला चाल्लारी साईलक्ष्मी ने अपने दो साल के जुड़वां बच्चों, चेतन कार्तिकेय और लास्यता वल्ली को तकिए से दम घोंटकर मार डाला और फिर अपने चौथे माले के अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है, जब ये घटना हुई तब सैलक्ष्मी का पति अनिल कुमार काम पर था।
मामले में पुलिस का कहना है कि साईलक्ष्मी और अनिल के बीच उनके बेटे चेतन की बोलने की समस्या को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। चेतन को बोलने में दिक्कत थी और उसका इलाज चल रहा था। इस बात पर दोनों के बीच बार-बार तनाव बढ़ता था। पुलिस को संदेह है कि इसी तनाव ने साईलक्ष्मी को इतना बड़ा और दर्दनाक कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
सीसीवीटी कैमरे में कैद हुई घटना-
सुबह 3:37 बजे इमारत के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साईलक्ष्मी के गिरने की तस्वीर कैद हुई। हैरान पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस उनके घर पहुंची, तो वहां बच्चों के शव मिले। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने पति अनिल को हिरासत में लिया-
बता दें कि साईलक्ष्मी के माता-पिता ने अनिल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने अनिल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर टी नरसिम्हा राजू ने बताया कि साईलक्ष्मी और अनिल के बीच चेतन की बीमारी को लेकर लगातार बहस होती थी। अनिल हमेशा अपनी पत्नी को ताने मारता था कि तुमने इस दिक्कत वाले बच्चों को जन्म दिया।











Discussion about this post