मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने मनीष की हत्या करने वाला एक अभियुक्त शिवम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी के पैर में गोली लगी है और वो घायल हो गया है। बता दें 23 मार्च को थाना क्षेत्र भावनपुर अन्तर्गत गोकलपुर गांव में मनीष पुत्र ओमप्रकाश को गांव के शिवम पुत्र चन्द्रपाल, दीपू, हर्ष पुत्रगण नरेश व एक अज्ञात के द्वारा पुराने विवाद को लेकर गोली मार दी थी।
जिसमें मनीष की मृत्यु हो गयी थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता ओमप्रकाश पुत्र मवाशी निवासी ग्राम गोकलपुर थाना भावनपुर मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर थाना भावनपुर पर शिवम पुत्र चन्द्रपाल, दीपू, हर्ष पुत्रगण नरेश व एक अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी के आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में एसपी देहात के पर्यवेक्षण व सीओ देहात के निर्देशन में भावनपुर पुलिस ने हत्या की घटना में फरार आरोपी शिवम पुत्र चन्द्रपाल निवासी उपरोक्त को आज चौकी क्षेत्र हसनपुर से गिरफ्तार किया। शिवम को मेडिकल हेतु ले जा रहे थे तो रास्ते में औरंगाबाद के पास शिवम ने उ0नि0 अभिषेक गौतम की सरकारी पिस्टल छीनकर खेतों की तरफ भाग गया।
उ0नि0 अभिषेक गौतम द्वारा तत्काल थाने से फोर्स बुलाया गया। थाना प्रभारी भावनपुर द्वारा मय टीम अभियुक्त की कांबिग की गयी। खुद को घिरता हुआ देख अभियुक्त शिवम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में शिवम के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।











Discussion about this post