मेरठ। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया ने अस्पतालों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। डॉ. कटारिया ने सभी अस्पतालों को कोविड टेस्टिंग, ट्रैकिंग और उपचार की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
कोविड के संदिग्ध मरीजों की जांच और बेहतर देखभाल के लिए अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट, जांच केंद्र, मास्क, पीपीई किट, ग्लव्स जैसे आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने होंगे।
सीएमओ ने पीएल शर्मा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन, निजी पैथोलॉजी लैब और निजी चिकित्सकों को यह निर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पतालों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के लिए भी कहा है। हालांकि विभाग ने आधिकारिक रूप से कोरोना मामलों में वृद्धि की पुष्टि नहीं की है।
दिल्ली और गाजियाबाद में कोरोना के नए मामलों के सामने आने के बाद मेरठ में भी लोगों में सतर्कता बढ़ी है। लोग मास्क पहनने लगे हैं और सैनिटाइजर का उपयोग फिर से सक्रिय रूप से कर रहे हैं।











Discussion about this post