मेरठ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मेरठ मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी और मृतक मनोहर के परिजन भी थे। मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि अपर मंडलायुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में जांच समिति बनाई गई है। जो कि इस प्रकरण की जांच करके एक महीना में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
मेरठ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से भी चौधरी राकेश टिकैत और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मुलाकात की। उन्होंने जल्द मृतक मनोहर के परिवार की आर्थिक सहायता एवं अन्य कारवाही की मांग की है।
विगत दिनों मेडा के अधिकारियों द्वारा हाइकोर्ट स्टे होने के बावजूद मेडा अधिकारियों द्वारा गंगानगर आवासीय समिति की जमीन के नपाई करने पर किसान मनोहर ने आपत्ति जताई। जिस पर मेडा अधिकारियों से किसान का विरोधाभास हो गया था। किसान मनोहर ने आत्महत्या करने की धमकी दी। मेडा अधिकारियों ने उसे आत्महत्या हेतु उकसाया वो बिजली के खम्बे पर चढ़ गया ओर गिर गया उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिवारजनों से बात करके पूरे प्रकरण को प्रमुखता से उठाया। किसान की लाश कलेक्ट्रेट लेकर आ गए थे। जहां पर धरना दिया था।
आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं अन्य भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ साकेत प्रगति नगर मृतक मनोहर के घर पहुंचकर मनोहर के परिवारजनों, तीनों बच्चियों से मिलकर दुख जताया एवं सभी पीड़ित किसानों से मिले। उन्होंने सभी की समस्याओं को जाना और सभी परिवारजनों से हौसला बनाए रखने को कहा और प्रगति नगर से पीड़ित परिवारजनों और किसानो को लेकर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद के कार्यालय पर पहुंच गए। जहां पर मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद से मुलाकात की। मृतक किसान मनोहर कुशवाहा के प्रकरण संबंधित सभी बिंदुओं पर चौधरी राकेश टिकैत और उनके नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी एवं पीड़ित किसानों ने चर्चा की। इस घटना के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए रोष जताया और आगे इस प्रकार की घटनाएं न घटे इस पर मंडलायुक्त का ध्यान आकर्षित कराया।
उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कारवाही की मांग की जिसपर मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने अपर मंडलायुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन करते हुए जल्द स्वच्छ जांच करवाने का आश्वासन देते हुए उन जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा या अग्रिम कारवाही नहीं कराए जाने का आश्वाशन मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद ने दिया इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने पत्रकारों से मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर वार्ता करते हुए कहा कि अधिकारियों की सांठगांठ व्यापारियों से हे और छोटे किसानों की जमीन जबरदस्ती कब्जाकर व्यापारियों को दी जा रही हे और व्यापारियों की जमीनों की अर्जन मुक्त किया जा रहा अधिकारियों ने न्यायपालिका पर उंगली उठाते हुए न्यापालिका के आदेश को दरकिनार कर रखा देश के सुप्रीम कोर्ट , हाइकोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर अधिकारी पूंजीपतियों को जमीन दी जा रही हे जल्द हरिद्वार चिंतन शिविर के बाद मृतक मनोहर के मामले में उचित कारवाही नहीं होने और पीड़ित किसानों को न्याय न मिलने की स्थिति में जल्द पंचायत का निर्णय भी लिया जा सकता हे आज मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद से वार्ता के दौरान अपर मंडलायुक्त अमित कुमार, गरिमा अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह, चौधरी राकेश टिकैत, जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सनी प्रधान,हर्ष चहल, बबलू सिसौला, मनोज , राजबीर, विपुल जोहल, डीके एवं अन्य किसान शामिल रहे।











Discussion about this post