मेरठ। एसएसपी मेरठ ने आज सावन कांवड़ यात्रा 2025 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु थाना पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत चौकी मोदीपुरम के नवनिर्मित कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।
उद्घाटन समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारीगण, क्षेत्रीय चौकी एवं थाना स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नया चौकी भवन बेहतर पुलिसिंग सुविधा के लिए कार्यालय कक्ष, आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और अभिलेख व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस है।
एसएसपी ने कहा कि श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यह नवनिर्मित भवन चौकी पुलिस को और अधिक सशक्त बनाएगा, जिससे आमजन की सेवा, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिस स्टाफ को सजग, संवेदनशील और सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। उद्घाटन के बाद एसएसपी ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता की स्थिति भी देखी।











Discussion about this post