मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं आम और बेल जैसी फसलों पर कहर बरपा दिया।
शनिवार को भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोग रविवार तड़के बिजली की तेज चमक और आंधी के बाद बारिश से कुछ राहत महसूस कर सके। तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.9 डिग्री पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 28 मई तक बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी। हवा की गति और नमी के कारण बेल वाली फसलों में सबसे ज्यादा नुकसान देखा जा रहा है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.9°C
सूर्योदय 05:22 am
सूर्यास्त 07:11 pm
हवा की गति -14.8 प्रतिघंटा
आर्द्रता -51%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -4:13 am
चंद्रास्त – 6 बजकर 35 मिनट
एयर क्वालिटी में सुधार
बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई। हालांकि, खेतों में जलभराव और बिजली कटौती से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
शहर AQI: 66
गंगानगर: 86
पल्लवपुरम: 52
बेगमपुल: 69
दिल्ली रोड: 78











Discussion about this post