गोरखपुर। गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शारदीय नवरात्रि पर विशेष संदेश। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इस पावन अवसर पर देश के लोगों को हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक विशेष तोहफा मिला है। इस तोहफे के तहत किसानों के लिए GST दर 5 प्रतिशत या इससे भी कम या शून्य कर दी गई है, वहीं विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सामग्री पर GST 12 प्रतिशत से पूर्णतः शून्य कर दिया गया है।
योगी ने आगे बताया कि ये सुधार उपभोक्ताओं के लिए खुशी और उत्साह का कारण होंगे और इससे उनकी खरीद क्षमता भी बढ़ेगी। यह कदम किसानों और विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित होगा।











Discussion about this post