लखनऊ। सपा की बागी और फिर निष्कासित विधायक पूजा पाल ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सपा से निष्कासित होने के बाद सीएम से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं। मालूम हो कि पूजा पाल को हाल ही में पार्टी से निष्कासित किया गया था।
कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल को आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले साल राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। तब से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। विधायक और आलाकमान के बीच लंबे समय से कड़वाहट चल रही थी। लेकिन गुरुवार को जब विधायक पूजा पाल ने सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की तो सपा अध्यक्ष ने निष्कासन पत्र भेज दिया।
पूजा पाल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चायल सीट से विधायक बनीं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूजा के तेवर बदलने लगे थे। वह भाजपा के करीब आने लगी थीं। उनके आचरण और बयानों को लेकर पार्टी में असंतोष बढ़ रहा था।










Discussion about this post