मुजफ्फरनगर। जीएसटी विभाग की टीम के मारपीट के मामले में जिला जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के पास से मोबाइल फोन मिला है, जिससे हड़कंप मच गया। इस संबंध में जब जेलर ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मोबाइल फोन के बारे में जानकारी मांगी, तो पूर्व विधायक ने जेलर से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। इस मामले में जेलर राजेश सिंह की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक शाहनवाज राणा जीएसटी चोरी व जीएसटी विभाग की टीम के साथ मारपीट के मामले में जिला जेल में बंद हैं। आज देर रात में बैरक की रुटीन चैकिंग के दौरान शाहनवाज राणा के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जब मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई तो जेल के अंदर ही पूर्व विधायक शाहनवाज राणा आपा खो बैठे और जेलर राजेश सिंह से जेल के अंदर ही भिड गए।
जेलर का आरोप है कि पूर्व विधायक शाहनवाज राणा ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक शाहनवाज राणा फिलहाल जिला जेल की बैरक बी में बंद हैं। जीएसटी चोरी, धोखाधडी व जीएसटी विभाग की टीम से मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में है।
आज के ताजा घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया है। आज देर रात में जेल प्रशासन की नियमित चैकिंग के दौरान उनके पास से एक काले रंग का महंगा मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में जेलर राजेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शाहनवाज राणा पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।










Discussion about this post