मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मछली बाजार जमनानगर के पास साहिल पुत्र जमशेद का मोबाइल फोन चोरी कर भागने के मामले में की गई। साहिल की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने रिहान खान पुत्र इस्माइल (नदीम ट्रैडर्स के पास बिजली बमबा बाईपास), फारूख शेख पुत्र फईम (काशीराम कॉलोनी), फरहान कुरैशी पुत्र फिरोज (काशीराम कॉलोनी), और रिहान खान पुत्र इकबाल (काशीराम कॉलोनी) को ग्राम घोसीपुर के पास तिराहा से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।
इनकी सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त राहुल पुत्र लक्खो निवासी ग्राम खटौटी कुआ, थाना कोतवाली, जनपद मथुरा, और अर्जुन उर्फ मल्लू पुत्र नंदू निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना लोहियानगर मेरठ को भी गिरफ्तार किया। राहुल के कब्जे से छह और अर्जुन के कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चोरी के मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदते हैं। पुलिस इस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।











Discussion about this post