शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली मे सांस पत्नी ने मिलकर अपने दामाद की जमकर धुनाई की है। जहा पीड़ित व्यक्ति की उसकी पत्नी व उसकी सांस ने लहूलुहान किया है। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आप को बता दे कांधला थाना क्षेत्र के गढ़ी दौलत का है। जहा पीड़ित शहजाद अपने घर पर शांतिपूर्वक बैठा हुआ था। तभी उसकी पत्नी, सास, साली और साला जो सभी कांधला के निवासी हैं। वहां पहुंचे और धमकी भरे लहजे में बोले –
तेरा हिसाब करेंगे। इसके बाद चारों ने एकराय होकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शहजाद की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन तब तक सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो चुके थे।
वही घायल शहजाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मिली तहरीर पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वह हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post