Wednesday, July 22, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मेरठ

प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल में तीन बार घोंपे गए थे चाकू, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर

डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा।

admin by admin
March 21, 2025
in मेरठ
प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल में तीन बार घोंपे गए थे चाकू, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर
0
SHARES
675
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ : सौरभ की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसके बेटे की छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था और उसने कहा था, ‘पापा ड्रम में हैं।’ हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

सौरभ राजपूत का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।

उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

December 27, 2025

पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।

डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था…क्यों मार डाला।

टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।

मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए। वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की गोली लिखी हो। मेडिकल स्टोर जहां से दवाई ली और ड्रम खरीदा, उनके भी जल्द बयान लिए जाएंगे। जल्द केस को ट्रायल पर लाने की बात भी एसपी सिटी ने कही।

पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ की मां ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसके बेटे की छह साल की बेटी को अपने पिता की मौत के बारे में पता था और उसने कहा था, ‘पापा ड्रम में हैं।’ हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। वहीं सौरभ राजपूत के शव का पोस्टमार्टम के बाद इंदिरा नगर इलाके में उसके घर लाया गया। बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतक सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता को सौरभ की हत्या के बारे में 18 मार्च से पहले ही पता था। सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया कि उनकी छह साल की बेटी को भी अपने पिता की मौत के बारे में पता था। वह लोगों से कह भी रही थी कि पापा ड्रम में हैं।

हालांकि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि जब मुस्कान घटना की कहानी परिवार वालों को बता रही थी, तब बेटी शायद वहीं मौजूद रही होगी। लड़की को इस बारे में (पहले से) कुछ भी पता नहीं था।

पुलिस के मुताबिक मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने 4 मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने की बात कबूल की है। इसके बाद दोनों ने उसके शव को काटा, अंगों को ड्रम में डाला और उसे सीमेंट से सील कर दिया।

मुस्कान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अगर वह साहिल के साथ शादी कर लेती तो ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों को शक हो जाता कि हमने सौरभ की हत्या कर दी है। मुस्कान का प्लान था कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रहे और जब भी ससुराल और आसपास के लोग पूछें तो बता देंगे कि वह लंदन नौकरी पर गया हुआ है, ताकि उस पर हत्या का शक न जाए। सौरभ की हत्या की प्लानिंग पर नवंबर से काम किया जा रहा था।

सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल सिर को अपने घर ले गया। ऐसे में चर्चा है कि तंत्र-मंत्र के लिए तो वह सिर तो नहीं ले गया। एसपी सिटी ने कहा कि इस बिंदु पर अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी तंत्र-मंत्र की बात वायरल हुई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि साहिल अपनी मां को बहुत प्यार करता था, मां के बारे में अक्सर मुस्कान से बातचीत किया करता था। साहिल की कमजोरी मुस्कान समझ गई और वह बार-बार फर्जी आईडी से मैसेज कर साहिल को सौरभ का हत्या करने की बात लिखती थी। स्नैप चैट पर मुस्कान ने सौरभ की भी फर्जी आईडी बना रखी थी। सौरभ की आईडी से मुस्कान लिखा करती थी कि मेरे मां-बाप मुझे मारना चाहते हैं, ताकि लोग समझें कि सौरभ लिख रहा है और सौरभ की हत्या के बाद उसके परिजनों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं और मुस्कान व साहिल बच जाएं।

इस तरह के प्रकरण और अपराध की प्रणाली जिसे मोडस ऑपरेंडी कहा जाता है यह अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है। ब्रह्मपुरी पुलिस को इस प्रकरण में जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। अच्छी पैरवी करवा कर आरोपी साहिल और मुस्कान को कठोर सजा दिलाई जाएगी। – कलानिधि नैथानी, डीआईजी, मेरठ रेंज।

हत्या करने से पहले डिलिवरी कंपनी ब्लिंकिट से ऑनलाइन ब्लीच मंगाई गई थी। हत्या करने के बाद पूरे कमरे और बाथरूम में खून हो गया था, जिसको ब्लीच से साफ किया गया। जोमेटो और स्वीगी से भी खाने का आर्डर मुस्कान अपने और साहिल के लिए मंगाया करती थी। रोजाना करीब आठ से दस डिलीवरी ब्वॉय आया करते थे। मुस्कान और साहिल बाहर का खाना अधिक पसंद करते हैं।

जिस तरह से सीमेंट और डस्ट का घोल ड्रम में डाला, उससे शव सड़ गल भी गया था। दरअसल तीन मार्च को हत्या की गई थी, जिसके कारण शव की स्थिति खराब हो गई थी।

शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के दरअसल होटल में कमरा नहीं मिल रहा था।

ShareTweetSend
Previous Post

मेरठ : सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने मनाई होली, गले मिलकर एक दूसरे को लगाए रंग, देखें

Next Post

भारत-पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से अमेरिका को इतनी जलन क्यों…चीन भी परेशान, क्या ट्रंप का मन साफ है?

Next Post
जो चाहो वो करो, हम धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे; डोनाल्ड ट्रंप से नहीं दब रहा यह मुस्लिम देश

भारत-पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से अमेरिका को इतनी जलन क्यों...चीन भी परेशान, क्या ट्रंप का मन साफ है?

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश का कहर, बादल फटने से मची तबाही, 3 की मौत, 7 लापता

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश का कहर, बादल फटने से मची तबाही, 3 की मौत, 7 लापता

1 year ago
मेरठ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

मेरठ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

12 months ago
राशिफल 16 फरवरी 2025: सूर्य की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

राशिफल 11 जून 2025: भगवान गणेश की कृपा से इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य के रास्ते, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

1 year ago
अखिल भारतीय जाट महासभा ने सिसौली महापंचायत को दिया पूर्ण समर्थन

अखिल भारतीय जाट महासभा ने सिसौली महापंचायत को दिया पूर्ण समर्थन

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In