मुजफ्फरनगर /सहारनपुर : मुजफ्फरनगर निवासी सद्दाम बाइक पर ससुराल जा रहा था। देवबंद क्षेत्र में उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। अस्पताल में बाप-बेटी को मृत घोषित किया गया। मामूली रूप से घायल पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
जिले के खुड्डा गांव निवासी सद्दाम शुक्रवार शाम बाइक पर बेटी अरफा और पत्नी शहनाज के साथ तल्हेड़ी स्थित ससुराल जा रहा था। खुड्डा मार्ग से गोपाली के रास्ते पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए।
राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सद्दाम और अरफा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को मामूली चोट आने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सद्दाम गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं। मृतक अरफा इनमें बड़ी थी।
सद्दाम के पड़ोसी फैयाज ने बताया कि जब सद्दाम ने बाइक घर से बाहर निकाली तो वह बाहर खड़ा था। उसे देख सद्दाम बोला कि जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहिए। उसके ठीक 20 मिनट बाद जिंदगी भर का गम देने वाली उसकी मौत की खबर मिली।











Discussion about this post