मुजफ्फरनगर: आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अधिकारी शामिल हुए और यात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक (यातायात) अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक (अपराध) इन्दु सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों की अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और पूर्व में घटित घटनाओं से सबक लेकर आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विभागों द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए की गयी तैयारियों व पूर्व में घटित घटनाओं की समीक्षा की गयी, इसके उपरान्त अधिकारीगण द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात/रुट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा कैम्प,मेडिकल/एम्बूलेंस व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित करने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
साथ ही प्रत्येक थानाक्षेत्र में नियमित पीस कमेटी मीटिंग करने, असामाजिक/सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालों को चिन्हित करने, यदि दुर्घटना घटित होती है तो पुलिस रिस्पांस टाइम को कम से कम करने,अग्निशमन विभाग को अपने सभी उपकरणों को दुरुस्त रखने, डीजे संचालकों से समय-समय पर मीटिंग कर नियमों के अनुरुप व निर्धारित डेसिबल में ही डीजे का प्रयोग करने, राजपत्रित अधिकारियों को कांवड़ रुटों पर नियमित भ्रमण/निरीक्षण कर प्रगतिशील कार्यों की
समीक्षा करने, शिविर संचालकों से वार्ता कर शिविरों को मानकों के अनुरुप रखने, लम्बित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क कर उन्हे पूर्ण कराना सुनिश्चित करने, जलभराव की स्थिति होने पर तत्काल सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से सम्नवय स्थापित कर रास्तों को दुरुस्त कराने, ड्रोन व CCTV कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता
सुनिश्चित करने, मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने, संवेदशनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने, अराजकता/सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी अधिनस्थ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मध्य प्रदेश में अंडरकवर ऑपरेशन से शराब कारोबारियों का काला खेल उजागर, 22 में से 21 दुकानें ओवर प्राइसिंग में पकड़ी गईं
पार्किंग और रूट डायवर्जन: कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात सुगम बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान और पार्किंग स्थलों की पहचान।
जल, प्रकाश व चिकित्सा सुविधाएं: यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल, समुचित स्ट्रीट लाइटिंग और मेडिकल कैम्प/एम्बुलेंस व्यवस्था की समीक्षा।गाजियाबाद में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के बाद शराब पार्टी और कपड़े बदलकर बचते थे CCTV से
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था: सभी थानाक्षेत्रों में नियमित पीस कमेटी मीटिंग, संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व CCTV कैमरों से निगरानी, असामाजिक तत्वों की पहचान व सतर्कता।
डिजे और शिविर संचालन: डीजे नियमों के अनुरूप संचालन, शिविरों में मानकों का पालन, राजपत्रित अधिकारियों द्वारा शिविरों और मार्गों का नियमित निरीक्षण।
समन्वय और त्वरित कार्रवाई: जलभराव, अग्निशमन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और दुर्घटना की स्थिति में पुलिस रिस्पांस टाइम कम करने की दिशा में ठोस रणनीति।
जिलाधिकारी ने बिजली, जल, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय व राज्य मार्ग प्राधिकरण समेत सभी संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने लंबित कार्यों को तत्काल पूरा कराने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।











Discussion about this post