मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 20 मई को एक युवक ने सड़क पर बुर्का पहनी एक महिला को जबरदस्ती किस किया और मौके से फरार हो गया। यह शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर की है। जहां एक सकरी गली से एक महिला बुर्का पहनकर गुजर रही थी, तभी एक युवक ने अचानक आकर उसे जबरन किस कर दिया और वहां से फरार हो गया।
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वीडियो में युवक की हरकत साफ दिखाई दी, जिससे उसकी पहचान करना आसान हो गया।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सुहेल है और वह मेरठ के लख्खीपुरा इलाके का रहने वाला है। उसके पिता का नाम निजामुद्दीन है।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सुहेल को थाने लाया, तो वह शर्मिंदगी के मारे कान पकड़कर बार-बार माफी मांगता दिखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। दो पुलिसकर्मी उसे सहारा देकर थाने में ला रहे थे। सुहेल ने कहा, “मुझसे गलती हो गई है, आगे से ऐसा कभी नहीं करूंगा। मुझे माफ कर दो।”
पुलिस ने सुहेल के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसी हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी को सख्त सजा मिलेगी।











Discussion about this post