मेरठ। मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां राशन लेने आए एक युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान माधवपुरम के प्रेम विहार निवासी मुकेश के रूप में हुई है।
घटना रविवार सुबह की है। मुकेश सरकारी राशन एजेंसी पर राशन लेने गया था। वह कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिवार को खबर की। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतक के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











Discussion about this post