मुजफ्फरनगर। नज़र हटी दुर्घटना घटी, ताजा मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ चोर रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक का लॉक कुछ सेकेंड में तोड़कर फरार हो गया। यह घटना मुजफ्फनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के स्वरूप स्क्वायर का है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बुलेट चोरी होने के बाद मालिक ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। पीड़ित ने कहा कि मेरी मेहनत की कमाई को पलभर में चोर पार कर गए। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है। फुटेज में देख जा सकता है कि घर के बाहर कई गाड़ियां खड़ी हैं, लेकिन चोर बुलेट के पास आता है और किसी चीज से लॉक को तोड़ देता है। इसके बाद वह लेकर चला जाता है। चोर को बुलेट का लॉक तोड़ने में कुछ सेकेंड लगते हैं।
यह मुजफ्फरनगर में बाइक चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बाइक चोरों में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रह गया है। शहर में बाइक चोर इतना बेखौफ है कि पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। शहर में चोरी की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक युवक ने लिखा कि सिर्फ 15 सेकंड में लॉक तोड़कर बुलेट चोरी होना वाकई चौंकाने वाला है। दो से तीन लाख की बाइक में अगर इतनी कमजोर सिक्योरिटी है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, एक अन्य ने लिखा है कि कहते हैं सैलरी बढ़ाने के लिए स्किल का होना जरूरी है और वो इसमें है।










Discussion about this post