बुढ़ाना। परासौली गाँव में एचटी लाइन के खंभे का इंसुलेटर फट गया और खंभे व ज़मीन में करंट फैल गया। इस घटना में डेयरी फार्म में टीन शेड के नीचे बंधे 8 पशुओं की मौत हो गई। तीन पशु करंट से गंभीर रूप से झुलस गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में शादाब कुरैशी का डेयरी फार्म है। डेयरी फार्म के बराबर से बिजली की एचटी लाइन गुजरी है। बुधवार सुबह बरसात में एचटी लाइन के खंभे पर लगा इंसुलेटर अचानक फुंक गया। इंसुलेटर फुंकने के कारण जमीन में करंट फैल गया। डेयरी फार्म का टीन सैड खंभे की चपेट में आ गया, जिस कारण टीन सैड में करंट फैल गया। टीन सैड में करंट आने से वहां पर बंधे 8 पशुओं की मौके पर मौत हो गई। बिजली के करंट से झुलसने के कारण तीन पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग से चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद सभी मृत पशुओं को जमीन में दबा दिया गया। घटना से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। घटना की सूचना डेयरी मालिक ने पुलिस को दी है। डेयरी मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।










Discussion about this post