मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के अबुपुरा में श्री बालाजी दरबार संकीर्तन मंडल द्वारा बस्सो देवी धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गुरु चंद किरण गर्ग और गुरु पंकज जिंदल के सान्निध्य में आयोजित इस समारोह में युवा भाजपा नेता पंडित नितिन शर्मा, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्रवीण गर्ग ने गुरुदेव का अंगवस्त्र, माला और तिलक के साथ पूजन किया।
समारोह में सलब गर्ग, आशु वर्मा, ऋषभ, संजय गर्ग, सचिन सैनी सहित हजारों भक्तों ने देशभर से पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मनीष इंदौर, आशीष चौहान (दिल्ली), कन्हैया वर्मा (गाजियाबाद), और प्राची अग्रवाल (ऋषिकेश) जैसे भक्तों ने भक्ति भरे माहौल में संकीर्तन में हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही, जिसमें भारती गर्ग, पूनम शर्मा, और सोनिया शामिल थीं।
कार्यक्रम में भक्ति संगीत और संकीर्तन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया। आयोजकों ने इस भव्य समारोह के लिए सभी भक्तों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।











Discussion about this post