मुजफ्फरनगर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहले चरण में शहर को डिजिटल सुरक्षा से लैस किया जाएगा। लखनऊ की तर्ज पर शहर के 55 वार्डों को जोन में बांटकर कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा। कूड़ा वाहनों की तकनीकी निगरानी के लिए उनमें जीपीएस जैसी ट्रैकिंग डिवाइस लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता के साथ ही यहां पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित संकल्प के साथ काम शुरू हो गया है। स्मार्ट लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, गौशाला, स्मार्ट रिकॉर्ड रूम, स्मार्ट पार्क और स्मार्ट रोड के लिए काम किया जाएगा। कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।










Discussion about this post