मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक बिगड़ैल उद्योगपति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उद्योगपति की क्रूरता का चेहरा सामने आ गया। अपने आप को समाजसेवी और धार्मिक छवि वाला पेश करने वाले उद्योगपति की इस वीडियो ने उनकी पोल खोल कर रख दी। ट्रक ड्राइवर को मजबूर करके इस उद्योगपति ने खुद को एक के बाद एक 30 थप्पड़ मारने के लिए मजबूर किया ।
मुजफ्फरनगर में स्वघोषित समाजसेवी और धार्मिक व्यक्ति की छवि बनाने वाले उद्योगपति विशु तायल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी अमानवीय और क्रूर हरकतें साफ नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विशु तायल ने अपने ड्राइवर को केवल छुट्टी मांगने की सजा में अपने आप को थप्पड़ मारने का फरमान सुना दिया। डरे हुए ट्रक ड्राइवर को मजबूरन खुद को एक के बाद एक 30 थप्पड़ जड़ने पड़े, जबकि एक थप्पड़ विशु के इशारे पर उनके एक साथी ने बतौर ’सैंपल’ रसीद कर दिया जिसमें ड्राइवर पूरी तरह हिल गया।
वीडियो में विशु की क्रूरता उस वक्त और बढ़ गई, जब 24 थप्पड़ खाने के बाद रुके ड्राइवर को विशु ने तंज कसते हुए कहा, “अभी मुझे संतुष्टी नहीं मिली, और थप्पड़ मारो !
“ इसके साथ ही ड्राइवर को मां-बहन की बेहद गंदी और शर्मनाक गालियां दी गईं, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य हैं।
ये भी बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विशु तायल विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी मारपीट, अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और बार गर्ल्स के साथ डांस करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। हर बार वे सफाई देकर मामले को दबाने की कोशिश करते रहे हैं। लेकिन इस बार का वीडियो उनकी क्रूरता की सारी हदें पार कर गया है।
वायरल वीडियो पर सीओ नई मंडी रुपाली राव ने कहा कि विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।











Discussion about this post