Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home अध्यात्म

राशिफल 11 सितंबर 2025: आज इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

11 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और मीन राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मेष राशि में होने से चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से षडाष्टक योग बनाएंगे जबकि जबकि चंद्रमा और सूर्य एक दूसरे से नवम पंचम बना रहे हैं। और गुरु आज गुरुवार के दिन चंद्रमा से त्रि-एकादश योग बना रहे हैं।

admin by admin
September 11, 2025
in अध्यात्म
राशिफल 3 मई 2025ः आज इन राशि के लोगों को मिलेगी बडी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल
0
SHARES
745
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेष राशि
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज करियर में आगे बढने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम से काम लेना होगा तभी आप तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपको अपने पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। आपका जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देगा, जिससे आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको किसी संबंधी अथवा मित्र से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। नौकरी में आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। सरकारी काम के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि से दूसरे भाव में आज गुरु का गोचर हो रहा है। सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतने वाला है। व्यापार में लंबित कार्य हैं तो वे आज पूरे हो जाएंगे। यदि आपको कहीं निवेश करना है तो उसके लिए भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल है, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और बाद में आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आज लोन लेने के प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना है। आपको आज मातृपक्ष से फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई महत्वपूर्ण डील मिल सकती है जो फायदेमंद रहेगी। आपको अपनी मेहनत और बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आपके रुके हुए काम भी आज प्रगति होगी। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का फायदा हो सकता है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक गतिविधियों में बाधा आ सकती है। आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। धर्म कर्म औ अध्यात्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।​

Related posts

राशिफल 3 मई 2025ः आज इन राशि के लोगों को मिलेगी बडी खुशखबरी, जानें अपनी राशि का हाल

राशिफल 24 अक्टूबर 2025ः आज इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति रहे सतर्क, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

October 23, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की ‘महासमाधि शताब्दी’ समारोह का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की ‘महासमाधि शताब्दी’ समारोह का किया उद्घाटन

October 23, 2025

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। मामा मौसी की ओर से आपको आज फायदा हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों की मदद से आज फायदा मिल सकता है साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। लव लाइफ मे आपकी प्रेम बढ़ेगा और किसी प्रकार का मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज अपने काम के साथ ही साथ सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा आंखो से जुड़ी समस्या की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए जरूरी होगा कि आप जल्दी लाभ के चक्कर में कोई भी गलत डील करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी भी तरह के कर्ज के लेनदेन से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी हो सकती है। ससुराल के संबंधियों से आपको फायदा होगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आपको आज सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज कुछ तनाव मिल सकता है। आपके लिए जरूरी रहेगा कि आप व्यवहारिक बनें भावुक नहीं अन्यथा लोग आपकी मदद और सहयोग को भी स्वार्थ समझ लेंगे। आपको आज बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों को आज मानसिक भटकाव से बचना होगा और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको माता पिता से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि
तुला राशि के लिए आज गुरुवार के दिन सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होगी तथा पारिवारिक संपत्ति में भी आज इजाफा होने का संयोग बना है। छात्रों को आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा तथा व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। लव लाइफ में आज आपकी तालमेल बना रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आज आपको सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन धन और वैभव में वृद्धि करने वाला होगा। आपके प्रयास आज सफल होंगे जिससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढेगा। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आज आप धैर्य और लगनशीलता से धीरे-धीरे सभी परेशानियों को समाप्त कर लेंगे तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाबी पाएंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन लगाकर भी लाभ पाने में सफल होगे। अगर आपका किसी सरकारी क्षेत्र में काम फंसा हुआ है तो आज उसमें आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। मनपसंद भोजन मिलने की आपको खुशी होगी।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई वाद विवाद या तनाव चल रहा है तो उसमे आपको आज सफलता मिलेगी। आपके संपर्क क्षेत्र का आज विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खान पान में संयम क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या होने की आशंका रहेगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना विकसित होगी। शुभ कार्यो में आप भाग ले सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा जिससे आपका कोई जरूरी काम आज कम प्रयास में ही बन सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ लाभदायक होगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में आपको आज सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल रखना होगा। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें, भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति के प्रयास फलीभूत होंगे और छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आज कड़ी मेहनत के बाद आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार से संबंधित आपकी किसी चिंता परेशानी का आज समाधान होगा। आपको आज की शाम दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से मन ही मन जलते रहेंगे, इसलिए आपको उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए एकाग्रता के साथ तैयारी करनी होगी। शाम को किसी रिश्तेदार से मिलने का संयोग बन सकता है। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज कारोबार व्यापार में आपको फायदा मिलेगा। आपके अटके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में आज कामयाबी मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग सफलता दिलाएगा। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आज आपका मनोबल बढा रहेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, संयम और धैर्य से काम लेना होगा।

ShareTweetSend
Previous Post

ओली के इस्तीफे के बाद सुशीला कार्की बन सकती हैं नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जानें कौन हैं कार्की ?

Next Post

मुजफ्फरनगर आर्य एकेडमी के छात्र सात्विक मलिक ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाया शानदार प्रदर्शन

Next Post
मुजफ्फरनगर आर्य एकेडमी के छात्र सात्विक मलिक ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर आर्य एकेडमी के छात्र सात्विक मलिक ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाया शानदार प्रदर्शन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

यूपी : ताजमहल के पास बिना चालक के दाैड़ी कार…मच गई अफरातफरी, छह पर्यटक हुए घायल; दो की हालत गंभीर

यूपी : ताजमहल के पास बिना चालक के दाैड़ी कार…मच गई अफरातफरी, छह पर्यटक हुए घायल; दो की हालत गंभीर

11 months ago
उडुपी से पीएम मोदी का दहाड़ता संदेश! ‘अत्याचारियों का अंत भी जरूरी’, गीता के बहाने किसे दी चेतावनी?

उडुपी से पीएम मोदी का दहाड़ता संदेश! ‘अत्याचारियों का अंत भी जरूरी’, गीता के बहाने किसे दी चेतावनी?

5 months ago
मुजफ्फरनगर नगर पालिका से 10-10 हजार रुपये दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत

मुजफ्फरनगर नगर पालिका से 10-10 हजार रुपये दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से की शिकायत

10 months ago
यूपी: रात में क्यों उड़ रहे हैं ड्रोन, सामने आया चौंकाने वाला सच, डीआईजी ने बताई वजह

छत पर खड़े युवक को अचानक लगी गोली, ‘ड्रोन वाले बदमाशों’ की अफवाह से गांव में फली दहशत

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In