मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में सगे भाई-बहन चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। दोनों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। घर में सिर्फ बच्चों की मां मुस्कान थी, जबकि पिता चंडीगढ़ गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिता के वापस लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली निवासी वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग कार्य करता है। दो दिन पहले ही वह कार्य करने के लिए गया है। घर पर उसकी पत्नी मुस्कान, पांच साल का बेटा अरहान और एक साल की बेटी अनाया थी। बृहस्पतिवार को दोनों बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद है जो बच्चों के शवो के पोस्टमार्टम का प्रयास कर रही है, जबकि परिजन इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक बच्चों का पिता नहीं आ पाता तब तक बच्चों के शव को नहीं ले जाने दिया जाएगा।











Discussion about this post