मुजफ्फरनगर। जनपद की जिला जेल में आज भैया दूज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल को दुल्हन की तरह सजाया गया।
भैया दूज पर दुल्हन की तरह सजी मुजफ्फरनगर की जेल, कैदियों ने बहनों के साथ धूमधाम से मनाया त्यौहार, देखें वीडियो @muzafarnagarpol @DmMuzaffarnagar #muzaffarnagar pic.twitter.com/MVkfGpxgAm
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) October 27, 2022
जनपद की आईएसओ सर्टिफाइड जिला जेल में आज भैया दूज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा तथा स्टाफ ने त्यौहार के मद्देनजर शानदार व्यवस्था की। त्यौहार के चलते जिला कारागार को रंगोली व फूलों से सजाया गया।

जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करने व भैया दूज का त्यौहार मनाने के लिए सुबह से ही बहनों की लंबी लंबी कतार लगी रही। बहनों ने कैदी भाईयों को तिलक कर व मिठाई खिलाकर त्यौहार धूमधाम से मनाया।









Discussion about this post