मुज़फ़्फ़रनगर : मुज़फ्फरनगर में नरेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज लाइट, ऊंची कांवड़ और गानों की आवाज से दुर्घटनाएं होती हैं।
मुजफ्फरनगर के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा के दौरान हो रहे शोर-शराबे और अनियंत्रित गतिविधियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की परंपरा और श्रद्धा बनी रहे, इसके लिए डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।
नरेश टिकैत का कहना है कि डाक कांवड़ की स्पीड और तेज लाइटों के कारण सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ऊंची-ऊंची कांवड़ और तेज आवाज में बज रहे गाने भी अनुशासन और परंपरा के खिलाफ हैं।
टिकैत ने अपील की कि यात्रा में गाने न बजाए जाएं और इसे श्रद्धा और संयम से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और आयोजन समितियों से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में सख्ती से रोक लगाई जाए।
उनके इस बयान के बाद कांवड़ यात्रा में डीजे व डाक कांवड़ को लेकर फिर से बहस











Discussion about this post