मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस ने आमजन को ब्यूटी प्रोडक्ट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ठगी के आरोप में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग चार करोड़ 13 लाख रुपये के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, एक नेक्सॉन कार, फर्नीचर और ऑफिस का सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में पुरकाजी पुलिस के इस ‘गुडवर्क’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया।
सेनेमी कंपनी के नाम पर किया करोड़ों का फ्रॉड-
एसपी सिटी प्रजापत ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को कई पीड़ित निवेशकों ने पुरकाजी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित कुमार गौतम और उसके साथियों ने सेनेमी ब्यूटी एंड वेलनेस प्रा. लि. नामक कंपनी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस संबंध में पुरकाजी थाने में दो और सिविल लाइन थाने में एक मुकदमा पंजीकृत किया था।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने धमात नहर पुल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य आरोपी अमित कुमार गौतम (पुत्र धीरज सिंह, निवासी खेड़की), डॉ. शादाब (पुत्र उस्मान) और सरफराज (पुत्र यामीन, दोनों निवासी पुरकाजी) शामिल हैं।
मुख्य अभियुक्त अमित गौतम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर सेनेमी ब्यूटी एंड वेलनेस प्राईवेट लिमिटेड फर्म बनाई। उन्होंने लोगों को यह कहकर झांसा दिया कि उनका निवेश 16 महीनों में ढाई गुना हो जाएगा। इस स्कीम के ज़रिए उन्होंने लोगों से लगभग 120 करोड़ रुपये का निवेश करवाया।
निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए शुरुआती भुगतान किए गए। हालांकि, जब भुगतान की देनदारी बढ़ने लगी तो आरोपी ज्वालापुर स्थित वेयरहाउस, मार्ट और ऑफिस बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद ज्वालापुर स्थित वेयरहाउस और सरफराज के घर पर छापा मारकर 4.13 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के सेनेमी ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत अन्य सामान जब्त किया है।
एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमित गौतम ने पुलिस पूछताछ में ये यह जानकारी दी कि उसने अपनी पत्नी वंदना के साथ मिलकर सेनेमी ब्यूटी एंड वेलनेस प्राईवेट लिमिटेड नाम की एक फर्म बनाई। उन्होंने लोगों को 16 महीनों में निवेश की रकम ढाई गुना करने का झांसा देकर लगभग 120 करोड़ का निवेश करवाया। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए कागजी एग्रीमेंट कराए गए और उन्हें बताया गया कि नए निवेशकों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
अमित ने अपने साथियों शादाब, सरफराज आदि के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया। निवेश के पैसे से संपत्ति खरीदकर ज्वालापुर, हरिद्वार में वेयरहाउस, सेनेमी ब्रांड के मार्ट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना की गई। शुरुआत में निवेशकों को कुछ भुगतान किया गया ताकि विश्वास बना रहे, लेकिन जब भुगतान की देनदारी बढ़ने लगी तो ऑफिस, मार्ट और वेयरहाउस बंद कर सभी अभियुक्त फरार हो गए। इन शातिर ठगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह, एसएसआई सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नवीन कुमार और जितेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, राहुल गिरी और सचिन कुन्तल शामिल रहे।










Discussion about this post