मुजफ्फरनगर : जनपद के थाना शाहपुर पुलिस की तीन गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन गोकश घायल हुए हैं ।उनसे गोमांस व गोकशी के उपकरण एवं तमंचे बरामद हुए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम कसेरवा-कल्याणपुर मार्ग पर ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की तो गोकशो के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मुनफेद , निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व गुलबहार, निवासी ग्राम दभेडी थाना बुढाना तथा अफजाल , निवासी अटेरना थाना बुढाना पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को घायल हालत में पकड़ लिया गया।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से 2 तमंचे व गोकशी के उपकरण तथा गोमांस बरामद किया गया। उपचार दिलाकर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।











Discussion about this post