लखनऊ। भाजपा 30% के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मोहित बेनीवाल ने विधान परिषद के बजट सत्र (28 फरवरी 2025) में शामली-अंबाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से शेष 229 किसानों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की।
बेनीवाल ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश को हरियाणा से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे के लिए महाराजपुर तहसील नकुड़ के गांव बाबूघसीटी, रामगढ़सिंहपुर के 205 किसानों को मुआवजा दिया गया, लेकिन 229 किसान 7 महीने से अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मोहित बेनीवाल ने सरकार से अनुरोध किया कि शेष 229 किसानों को भी जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों की मुश्किलें खत्म हो सकें।










Discussion about this post