मुजफ्फरनगर। जनपद में दो अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान तीन शातिर बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। नगर कोतवाली और शाहपुर थाना पुलिस ने इन मुठभेड़ों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी, गोकशी और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस की दो शातिर चोरों से मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल हुए दोनों चोरों की पहचान सुहैल उर्फ टुल्ली और अल्तमस उर्फ चूहा के रूप में हुई है। इनके पास से 76,000 रुपये की नकदी और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। दोनों पर पहले से ही पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं और वे जनपद के दो थानों से वांछित चल रहे थे। इन पर चोरी के दो मामलों का खुलासा भी हुआ है।
वहीं शाहपुर थाना पुलिस की मुठभेड़ में एक शातिर गोकश बदमाश सलीम को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। सलीम जनपद मेरठ का रहने वाला है और बागपत पुलिस को वांछित था। उसके खिलाफ गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं। सलीम के पास से मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।











Discussion about this post