मुज़फ़्फ़रनगर । थाना ककरौली क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में सीएस एक्ट के आरोपियों का सत्यापन करने पहुँची पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। कम्हेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष कुमार की निजी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आरोपी कय्यूम भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम कय्यूम के घर जाँच के लिए पहुँची थी। वहाँ मौजूद कय्यूम और उसकी पुत्री ने गाली‑गलौच कर अभद्रता की, फिर पत्थर बरसाते हुए पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। किसी तरह जान बचाकर निकली टीम ने थाने में लौटकर कय्यूम व उसकी पुत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।











Discussion about this post