मुजफ्फरनगर : एटूजेड कॉलोनी में पत्नी ससुराल के बाहर धरना दे रही थी। वहीं आज पति प्रणव सिंघल ने सामने आए हैं। घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठी बीवी शालिनी को लेकर पति प्रणव ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान प्रणव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा- पत्नी से शालिनी से मुझे जान का खतरा है। वह मुझे मरवा कर नीले ड्रम में भरवा सकती है। मुझे बचाया जाए।
शहर के एक रेस्तरां में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रणव ने अपने पिता वीरेंद्र और मां के साथ मिलकर शालिनी के खिलाफ कई खुलासे किए। प्रणव ने कहा कि “मुझे अपनी पत्नी शालिनी से जान का खतरा है। कहीं नीले ड्रम जैसी घटना मेरे साथ ना हो जाए, मुझे बचाया जाए।“
हमारी शादी 12 फरवरी के दिन हुई थी। शादी के बाद से अब तक शालिनी ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। पति प्रणव ने बताया, उसने कोशिश भी की। मगर शालिनी ने धमकाया। जब-जब उसने पत्नी शालिनी के करीब जाने की कोशिश की, तब-तब वह उसे धमकाती थी। वह कहती थी कि वह उसे हाथ भी नहीं लगाए।
प्रणव ने कहा- शालिनी ने उन्हें और उनके परिवार को वकालत की धमकी दी है और कहा है कि वह उन्हें जेल भिजवा देगी। शालिनी के पिता ने उसे 100 करोड़ की मालकिन बना दिया है और वह जबरदस्ती उनके घर में रह रही है। प्रणव ने कहा कि अगर शालिनी किसी भी कारण से उनके घर में घुस जाती है तो उन्हें डर है कि उनका या उनके परिवार का क्या होगा।
अभद्र व्यवहार का आरोप प्रणव ने आगे बताया कि शादी के बाद हनीमून ट्रिप के दौरान शालिनी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया था और धमकियां दी थीं। इस वजह से उन्हें अपनी ट्रिप बीच में ही रद्द कर वापस लौटना पड़ा। शालिनी ने बार-बार खुद को वकील बताते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और “ठिकाने लगाने“ की धमकी दी। उसके मुताबिक, शालिनी ने दावा किया था कि वो अधिवक्ता हैं और अपने मामले की पैरवी खुद कर लेंगी।
हनीमून वीडियो पर खुलासा इस विवाद में एक वीडियो भी सुर्खियों में है, जिसमें शालिनी शराब पीते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर शालिनी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन प्रणव ने स्वीकार किया कि हनीमून ट्रिप के दौरान दोनों ने मिलकर शराब पी थी। उन्होंने कहा कि ये वीडियो शालिनी के कहने पर स्नैप चैट के जरिए उन्होंने ही शूट किया था। हालांकि, प्रणव ने जोड़ा कि इसके बाद शालिनी का व्यवहार उनके प्रति आक्रामक हो गया था।
शहर के एक रेस्तरां में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रणव ने अपने पिता वीरेंद्र और मां के साथ मिलकर शालिनी के खिलाफ कई खुलासे किए।
प्रणव ने कहा- किसी भी कीमत पर शालिनी को स्वीकार नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रणव और उनके परिवार ने शालिनी पर कई आरोप लगाए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच विवाद की जड़ क्या है? प्रणव ने शालिनी के व्यवहार पर नाराजगी जताई, लेकिन ठोस कारणों का जिक्र नहीं किया। फिर भी, प्रणव और उनके परिवार ने साफ कर दिया कि वे किसी भी कीमत पर शालिनी को स्वीकार नहीं करेंगे।
शालिनी का धरना जारी दूसरी ओर, शालिनी अपने पति के घर के बाहर धरने पर डटी हुई हैं। उनका कहना है कि वह अपने हक के लिए लड़ रही हैं। प्रणव के इन आरोपों के बाद यह मामला और जटिल हो गया है। यह विवाद अब केवल परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि एक तरफ प्रणव प्रेस कांफ्रेस कर अपना पक्ष रख रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ धरने पर पंचायत की तैयारी शुरू हो रही थी।
अब पढ़िए पत्नी शालिनी ने क्या कहा… धरने पर बैठी शालिनी ने बताया- ससुराल लौटकर आई तो पति ने साफ शब्दों में कहा- शादी में बहुत खर्च हो गया है। घर बनाने में भी काफी पैसा लगा है। अपने पापा से 50 लाख रुपए लेकर आओ, वरना हम तुम्हें नहीं रखेंगे। यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा।
ससुराल वालों ने घर का गेट अंदर से बंद कर लिया और मुझे अंदर नहीं घुसने दिया। मैं घंटों तक दरवाजे के बाहर खड़ी रहीं, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस की टीम भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।
पिता बोले- शादी में हैसियत से ज्यादा दिया शालिनी के पिता पवन सिंघल ने बताया- शालिनी की शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक सब कुछ दिया था। लेकिन ससुराल वालों का लालच इतना बढ़ गया कि उन्होंने शालिनी को अपने घर में घुसने तक का हक नहीं दिया। यह घटना न केवल शालिनी के लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात है। हम लोग यहां पर धरना दे रहे हैं।
सीओ नई मंडी रूपाली राय चौधरी ने बताया- लड़की और लड़की के परिजनों ने अभी तक शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने लड़की पक्ष को बताया है कि अगर कोई भी अगर समस्या है तो वह लिखित में शिकायत दें। पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
बुढ़ाना निवासी शालिनी सिंघल (30) की शादी 12 फरवरी को A2Z कॉलोनी के रहने वाले प्रणव सिंघल (32) के साथ हुई थी। प्रणव सिंघल बिजनेस फैमिली से हैं। वह आर्किटेक्ट है। शादी सोलिटेयर होटल में बड़े धूमधाम से हुई थी।
शादी के तीसरे दिन 15 फरवरी को शालिनी और प्रणव हनीमून मनाने इंडोनेशिया के बाली चले गए। करीब 10 दिन के बाद दोनों लौटे। 5 मार्च तक शालिनी ससुराल में रही, 6 मार्च को होली का त्योहार मनाने मायके चली गई।
30 मार्च को होली के बाद जब वह अब अपने ससुराल लौटीं तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया। ससुराल वालों ने 50 लाख रुपए दहेज की डिमांड की। पैसे न देने पर घर में घुसने से मना कर दिया। इसी दिन से शालिनी ससुराल के बाहर धरना दे रही है।











Discussion about this post