मुज़फ्फरनगर। सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला मुख्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष संदीप मलिक ने की। इस दौरान आगामी 12 जून से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किए गए।
बैठक में ज़िलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि रालोद सभी विधानसभाओं में सदस्यता अभियान चलाएगा। पहले चरण में जिले की छह विधानसभाओं में कुल 18 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर विधानसभा में तीन-तीन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 25 से 30 जून तक पूरे जिले में बाइक झंडा रैली निकाली जाएगी, जिसमें गांव-गांव जाकर पार्टी को मज़बूत किया जाएगा।
मीरापुर विधानसभा की ज़िम्मेदारी रालोद ने वरिष्ठ नेता अजीत राठी को सौंपी है। उनके साथ रालोद विधायक मिथलेश पाल भी मौजूद रहेंगी। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने दावा किया कि सबसे अधिक सदस्यता मुज़फ्फरनगर जिले में ही कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि हर विधानसभा में दो बार कार्यक्रम दोहराए जाएंगे और 30 जून तक हर विधानसभा में कुल 6 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस सदस्यता अभियान में पार्टी के सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे।











Discussion about this post