मुज़फ़्फ़रनगर । क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शनिवार शाम जब वह नमाज पढ़ने गए थे, तभी उसकी बेटी ट्यूशन के लिए गांव की एक लड़की के घर जा रही थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किशोरी को जबरन कार में बैठा लिया और बुरी नीयत से अपहरण कर ले गए।
घटना के बाद किशोरी के पिता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीरता से जांच में लिया गया है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post