रतनपुरी। सठेड़ी निवासी किसान प्रवीण पर जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने फरार दो और आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उनसे दो तमंचे, चार कारतूस तथा एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी पुलिस की इंचौड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पारस, निवासी गांव बड़ौदा, थाना बुढ़ाना तथा बुढाना निवासी आमिर के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने दोनों घायल अभियुक्तों को बुढ़ाना सीएचसी में उपचार दिलाया।
पुलिस को दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों आकाश तथा अमन, निवासी नसीरपुर, थाना बुढ़ाना के साथ मिलकर सठेड़ी निवासी किसान प्रवीण पर फायरिंग की थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर में हुई मुठभेड़ में उनके साथी आकाश और अमन को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों का चालान कर पुलिस ने उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटानी शुरू की है।











Discussion about this post