मुज़फ्फरनगर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाना मोड़ स्थित जंगल में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से एक चश्मा और एक एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड बरामद हुआ है, जिसे पहचान के सुराग के तौर पर सुरक्षित कर लिया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है और आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।
चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को मृत घोषित किया। फिलहाल मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।











Discussion about this post