मुज़फ्फरनगर। ककरौली बिजलीघर पर तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) मंगतराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ड्यूटी के दौरान वाइन शॉप पर बैठकर शराब पीते और चिकन खाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि JE मंगतराम बिजली आपूर्ति में बार-बार आने वाली दिक्कतों के बीच न केवल फोन कॉल्स रिसीव नहीं करते, बल्कि नशे की हालत में अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हैं।
गर्मी और लोड शेडिंग के कारण उपभोक्ता पहले से ही परेशान हैं, वहीं अधिकारी की यह लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार स्थानीय जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है।
ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग इस मामले में तत्काल जांच कर JE के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। वहीं विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।











Discussion about this post