मुजफ्फरनगर। आज, 28 मार्च को बरवाला, सिसौली, खेड़ी गनी, मोहमदपुर और फुगाना समेत कई गांवों में पंचायत आयोजित की गई। इन पंचायतों में ग्रामीणों ने भारी संख्या में एकजुट होकर सिसौली में प्रस्तावित महापंचायत में पहुंचने का आश्वासन दिया।
गांव फुगाना में हुई सभा की अध्यक्षता बीर सेन जी ने की, जबकि संचालन जयवीर सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा कि”बिना आरक्षण के समाज का भला संभव नहीं है। जो अन्य जातियां आरक्षण प्राप्त कर रही हैं, वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं, जबकि हमारा समाज पिछड़ता जा रहा है। हमें भी अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़नी होगी। हम सभी साथियों सहित आपके गांव में आपको निमंत्रण देने आए हैं और उम्मीद करते हैं कि आप इस संघर्ष में अपनी भूमिका निभाने के लिए सिसौली जरूर पहुंचेंगे।”
सभा को ओमकार अहलावत, बिट्टू सिखेड़ा, राधेश्याम बालियान, सतेंद्र राठी, राकेश बालियान, राहुल पवार, शास्त्री पंकज मालिक, जितेंद्र मालिक, विनोद मालिक, रामचंद्र प्रधान, डूंगर यशपाल सिंह, संजीव, जयपाल सिंह और संजय सिंह समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने संबोधित किया। सभा के दौरान सभी ग्रामीणों ने सिसौली में होने वाली महापंचायत में अधिकतम संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया।











Discussion about this post